घिनौनी करतूत : सगे चाचा ने कई बार बनाया शारीरिक संबंध…9वीं क... - CG Sandesh

घिनौनी करतूत : सगे चाचा ने कई बार बनाया शारीरिक संबंध…9वीं की छात्रा प्रेग्नेंट

सूरजपुर,छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 9वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। लड़की से दुष्कर्म उसके ही अपने चाचा ने किया है। बताया गया है कि जान से मारने की धमकी देकर कई बार वह लड़की से शारीरिक संबंध बना चुका था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई फिर पता चला की लड़की गर्भवती हो गई है। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोक था। मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।


तबीयत बिगड़ी तो पहुंचाया हॉस्पिटल

बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

रायगढ़ भागते समय गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी (School Girl Pregnant) के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की। लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें