जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव... वन विभाग में मचा हड़कंप  - CG Sandesh

जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव... वन विभाग में मचा हड़कंप

धमतरी। जिले में नगरी वन परिक्षेत्र के दलदली जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि 2 तेंदुए की लड़ाई में एक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कहा जा रहा है कि दोनों तेंदुए लड़ाई कर रहे थे। जिसमें एक को गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी मौत हो गई। शरीर में जिस तरीके से जख्म हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लड़ाई में ही मौत हुई है। फिलहाल जांच जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें