बसना : रंगमटीया, दलदली, डोंगरिपाली और ढालम पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सबक सिखाने का लिया संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत भाजपा मंडल भंवरपुर में आज रविवार को 11 बजे से ब्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक जयराम चंद्रवंशी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल और अभियान प्रमुख सोमनाथ पटेल पूर्व जनपद सदस्य एवं शक्ति केंद्र संयोजक जागेश्वर पटेल मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालमुकुंद पटेल शक्ति केंद्र के सहसंयोजक हेमचंद पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन लाल पटेल बुथ अध्यक्ष कुबेर बैरागी और अन्य कार्यकर्ताओं के सहभागिता में ग्राम स्वरूपपुर ग्राम पंचायत रंगमटीया व दलदली और ग्राम डोंगरिपाली ग्राम पंचायत ढालम के गोठनो मे जाकर वहां के ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा बनाया गया, जिसमे भूपेश सरकार के गोठनो में 13 सौ करोड़ के घोटालों के बारें में ग्रामीणों को बताया। साथ ही कहा कि यह घोटालों और माफियाओं का सरकार है, जिसके लिए उन्होंने आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया।