सांकरा : शराब के नशे में की मारपीट, बाप-बेटी घायल - CG Sandesh

सांकरा : शराब के नशे में की मारपीट, बाप-बेटी घायल

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाखार में शराब के नशे में मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में बाप-बेटी घायल हो गए. ग्राम ढाबाखार निवासी सुरेन्द्र भोई (55) ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मई को रात करीब 9 बजे सुरेन्द्र का बड़ा भाई तुरत भोई ने शराब के नशे में आकर सुरेन्द्र के घर के सामने जमीन विवाद को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा. मना करने गया तो सुरेन्द्र को जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा से मारपीट करने लगा.

बीच-बचाव करने सुरेन्द्र की बेटी चन्द्रीका भोई आयी तो उसे भी डण्डा से मारपीट किया. मारपीट से बाप बेटी को चोटे आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तुरत भोई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें