3 लाख की महिला डिप्टी नक्सली कमांडर गिरफ्तार - CG Sandesh

3 लाख की महिला डिप्टी नक्सली कमांडर गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में जवानो को माओवादी विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली हैं। एमसीपी कार्यवाही के दौरान एक 3 लाख की इनामी महिला एलओएस डिप्टी कमांडर को जवानों ने गिरफ्तार किया हैं। साथ ही उसके कब्जे से पोस्टर व पर्चे बरामद किये हैं।

बता दें कि महिला माओवादी हत्या व आगजनी जैसे कई बड़ी घटनाओ में शामिल रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को मोदकपाल थाना से डीआरजी, महिला कमांडो सीआरपीएफ 170 ए कंपनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर कांदुलनार की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान एमसीपी कार्यवाही के दौरान कांदुलनार की तरफ से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एनसी- 5458 हीरो डीलक्स में एक युवक व युवती आते हुए दिखे, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
जिन्हें संदेह के आधार पर महिला कमांडो की उपस्थिति में रोक कर पूछताछ करने पर अपना नाम सुक्की पुनेम उर्फ कुमारी पुनेम( एलओएस डिप्टी कमांडर आवापल्ली) व विनीत इरपा ग्राम लेण्ड्रा बसगुडाक होना बताया, जिसके बारे तस्दीक की जा रही है। युवती के पास रखे बैग की चेकिंग करने पर माओवादी पोस्टर, पाम्पलेट व पर्चा बरामद किया गया। जिसमें शासन विरोधी नारे लिखे हुए हैं। पकड़ी गई महिला माओवादी सुक्की पुनेम के विरुद्ध छग शासन की ईनामी नीति के तहत 3 लाख का ईनाम घोषित हैं। जो 25 मार्च 2020 को आवापल्ली थाना क्षेत्र के चेरकडोडी से भण्डारपाल रोड निर्माण कार्य मे लगे पोकलेन व ट्रेक्टर में आगजनी की घटना व मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंगमपल्ली पटेलपारा में 18 मार्च 2023 को ग्रामीण की हत्या की घटना में शामिल थी। मोदकपाल थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें