बसना : भजपा ने किया गढ़पटनी गौठान का निरीक्षण, गौठान को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा मंडल गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम गढ़पटनी एवं दूधिपाली पंचायत के आश्रीत ग्राम सुरंगीपाली के गौठान का निरीक्षण किया गया जहाँ पर न गाय है, न चारे पानी और पैरा की व्यवस्था है और न ही गोबर है। गढ़पटनी एवं सुरंगीपाली गौठान में कार्यरत महिला समूह के बहनों को अब तक मजदूरी अप्राप्त है, वहीं सुरंगीपाली के गौठान में खाद में कंकड़ एवं मिट्टी की मात्रा 50% देखने को मिला।
भाजपा ने बताया कि गढ़पटनी में गोबर खरीदी पूर्ण रूप से बंद है , एवं सरपंच को अभी तक निर्माण कार्य की राशि अप्राप्त है। भूपेश बघेल की सरकार और उनके नुमाइंदों ने गौठान को पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा और कमाई का जरिया बना रखा है।
गौठान निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष माधव साव चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलासंयोजक डॉ. सोमनाथ पांडे, मंडल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, मंडल महामंत्री नरेंद्र साहू, मंडल मंत्री गौरचंद्र प्रधान,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल,भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक नवीन कुमार साव, गढ़पटनी बूथ अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक हीरालाल मिरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरुण गढ़तिया, रोहिदास, अजय बारीक़, संजय भोई, सुरंगीपाली बूथ अध्यक्ष राजेश बांक, शशी माटारी के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।