कलयुगी माँ ने अपने बेटे पर हंसिया से मारकर उतारा मौत के घाट... - CG Sandesh

कलयुगी माँ ने अपने बेटे पर हंसिया से मारकर उतारा मौत के घाट...

धमतरी । कहा जाता है कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ये कहावत झूठी साबित हुई। यहां एक मां ने अपने जिगर के टूकड़े को मौत के घाट उतार दिया। बेटे-बहू में आए दिन विवाद के चलते मां ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल, जिले के रुद्री थाना इलाके के गंगरेल में 15 मई को एक युवक की लाश मिली थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांत शुरू की तो बड़ा खुलासा हुआ। युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की मां ही है। बेटे-बहू में आए दिन विवाद के चलते मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मां ने हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत की नींद सुला दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें