तीन आरोपियों गिरफ्तार...झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे न... - CG Sandesh

तीन आरोपियों गिरफ्तार...झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपा रहे थे नशीली दवा

 बलरामपुर।  जिले में पुलिस ने प्रतिबन्धित नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी करवाई की है. राजपुर पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं का परिवहन करते 3 आरोपियों को धरदबोचा है. आरोपियों के पास से पुलिस को नशीली दवाओं, कफ सिरफ, इंजेक्शन और टैबलेट का जखीरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार रूपए बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में नशीली दवाओं का झारखण्ड के गढ़वा से अवैध परिवहन कर छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर बेचा जाता है. जिस पर पुलिस ने एनएच 343 पर सागौन जंगल के पास घेरा बंदी की. मुखबिर की सूचना पर बलरामपुर की ओर से राजपुर की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन को पुलिस ने रोककर तलाशी ली. इस दौरान वाहन में भारी मात्रा में प्रतिबन्धित दवाएं मिले, जिसे पुलिस ने जब्त किया, जिसकी कीमत करीब एक लाख 76 हजार रुपए बताई जा रही है.फ़िलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें