महासमुंद : वाहनों की चेकिंग से नाराज ट्रक चालकों ने लगाया जाम
महासमुंद जिले के पटेवा में आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लम्बा जाम सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना, इस जाम की स्थिति से आम लोग परेशान दिखे। इस जाम की वजह ट्रक वाहन चालकों की नाराजगी बताई गई।
बताया गया कि छछान पहाड़ी पटेवा राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन चेकिंग से नाराज ट्रक चालकों ने मार्ग में ही गाड़ी को खड़ा कर दिया. ये चालक इस क्षेत्र में लगातार वाहनों के चेकिंग से नाराज हैं. सूत्रों के अनुसार चेकिंग के दौरान उपजे विवाद के कारण चक्काजाम किया गया । इस घटना के दौरान मारपीट होने की भी बात सामने आई है। वहीं घटना के कुछ देर बाद चक्काजाम हटा लिया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें