सांकरा : बिना इंडीकेटर जलाये मोड़ी ट्रक, पीछे से आ रही वाहन ट... - CG Sandesh

सांकरा : बिना इंडीकेटर जलाये मोड़ी ट्रक, पीछे से आ रही वाहन टकराई

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चैनडीपा के पास ट्रक ने इंडीकेटर जलाये बिना अचानक अपनी वाहन मोड़ दी, जिससे पीछे से आ रही 407 वाहन ट्रक से टकरा गयी. हादसे में 407 वाहन में सवार व्यक्तियों को चोटे आई है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम धुमाभाठा निवासी टिकेश्वर कानूनगो पिता ठंडा राम कनूनगो (28) 20 मई को वाहन 407 क्रमांक CG 06 GN 9948 चलाते हुए ग्राम गोहेदादर गया था. टिकेश्वर वहां से कीर्तन मंडली के 10-11 व्यक्तियों को अपनी वाहन में बिठाकर ग्राम सुखीपाली ले जा रहा था. 

तभी शाम करीब 08:30 बजे ग्राम चैनडीपा के पास NH-53 रोड़ पर सामने चल रही ट्रक क्रमांक GJ 12 BX 1090 का चालक अपने ट्रक का इंडीकेटर जलाये बिना अपनी वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक गलत दिशा की ओर मोड़ दिया, जिससे टिकेश्वर की गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से जाकर टकरा गयी. हादसे में वाहन में सवार व्यक्तियों को चोट आयी है. घायलों को डायल-112 वाहन व प्राईवेट साधन से सरकारी अस्पताल बसना में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें