महासमुंद : महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम नांदगांव में एक व्यक्ति ने महिला की पिटाई कर दी. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम नांदगांव निवासी सेवती बारले ने अपनी शिकायत में बताया है कि 22 मई को उनके गाँव के इक्का नंद का बेटा भक्कु सेवती के बेटे मिथलेस बारले के साथ दिन में झगडा विवाद किया था. भक्कु और मिथलेस दोनों छोटे बच्चे है.

22 मई को रात करीब 8 बजे सेवती, बाबू लाल के घर के पास जाकर फागु एवं थनवारीन को बच्चो के झगडे के बारे में बता रही थी. इसी दौरान वहां पर भक्कु का पिता इक्का नंद आया और सेवती को तू मेरे बेटे भक्कु का नाम क्यो ले रहे हो, उसे लडाई झगडा किये हो कहते हुये लडाई झगडा झूमा झटकी कर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से चेहरा गाल में मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया व दिवाल पर धक्का दे दिया जिससे सेवती को चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने इक्का नंद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें