महासमुन्द : सॉफ्टवेयर इंजीनीयर की कार को बाइक ने पीछे से मार... - CG Sandesh

महासमुन्द : सॉफ्टवेयर इंजीनीयर की कार को बाइक ने पीछे से मारी ठोकर

महासमुन्द के कांग्रेस चौक पर ट्रैफिक सिग्नल पर रुके एक सॉफ्टवेयर इंजीनीयर के कार को बाइक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी. महासमुन्द निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनीयर योगेन्द्र जायसवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 23 मई को योगेन्द्र अपनी कार एमजी हेक्टर क्र0 CG 04 NL 9501 से अपने माता-पिता के साथ रायपुर निजी काम से जा रहा था. तभी दोपहर करीब 01:25 बजे में कांग्रेस चौक पर सिग्नल लाल होने से अपनी कार को साईड में खडी किया था.

उसी समय पीछे से मोटर सायकल क्र. CG 06 GL 9907 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से कार को ठोकर मार दिया, जिससे कार के पीछे बम्फर, फॉग लाईट, बाया साईड मे क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें