एक युवक की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर...ट्रक ने 3 युवकों क... - CG Sandesh

एक युवक की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर...ट्रक ने 3 युवकों को रौंदा

महासमुंद। जिले में 3 युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात NH- 53 पर केजीएन ढाबा छिंदौली में खाना खाकर नामदास सोनवानी (25 वर्ष), एवन सोनवानी (21 वर्ष) और गब्बर मार्कंडेय (40 वर्ष) पैदल घर लौट रहे थे। रात करीब 12.30 बजे तीनों वापस घर की ओर जा रहे थे, तभी महासमुंद से पिथौरा जा रहे ट्रक ड्राइवर ने युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नामदास सोनवानी (25 वर्ष) ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एवन सोनवानी और गब्बर मार्कंडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पटेवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल अन्य 2 युवकों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से एवन सोनवानी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, वहीं गब्बर मार्कंडेय का इलाज तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें