बसना : गौठान योजना पूरी तरह फेल - पुरंदर मिश्रा
चलबो गौठान खोलबो पोल भूपेश बघेल के होगे डब्बा गोल कार्यक्रम के तहत बसना विधानसभा के गढ़फुलझर मंडल में किया गोठानों का निरीक्षण......
कुदारीबाहरा : भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा "चलबो गौठान खोलबो पोल" के तहत राज्य के भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए महासमुंद जिला के बसना विधानसभा अंतर्गत गढ़फुलझर मंडल के विभिन्न गोठनों के निरीक्षण किया गया। आज सांसंस्कृतिक एवं शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा छग के प्रदेश प्रभारी पुरंदर मिश्रा के उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष माधव साव के नेतृत्व में गढ़फुलझर मंडल के ग्राम पंचायत बरडीह, गिधली और भुकेल में गौठान निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोठनो में राशि खर्च करने के बाद भी उसकी हालत खराब हैं। करोड़ों खर्च करने पर भी चारा, पानी की व्यवस्था नहीं हैं। गोठान सुनसान हैं गाय सड़क व गावों में विचरण कर रहे हैं, गोठान भ्रष्टाचार का चारागाह बनकर रह गया। पुरन्दर मिश्रा ने स्थानीय विधायक व सरकार को चुनौती देते हुए कहा की अगर उनमें हिम्मत हैं तो चुनौती स्वीकार करें और हमारे साथ गोठान चले हम दिखाते हैं, हम दिखायेंगे कैसे गोठानो में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ हैं। क्षेत्र के गोठानो में न गाय हैं, न चारा हैं, न पानी हैं। साथ गौठानो मे काम करने वाली महिला समूहों को अभी तक राशि का भुगतान नही किया गया है। यह सरकार भ्रष्टाचार के लिए गौ माता को भी नही छोड़ रही है। गौठान के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये डकार चुकी है।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने गौठान में हो रहे भ्रस्टाचार पर प्रकाश डालते हुए लोगो को बताया कि धरातल पर कांग्रेस सरकार किस तरह भ्रस्टाचार कर रही है कार्यक्रम में गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सोमनाथ पांडे,मंडल महामंत्री नरेंद्र साहू,भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ,मंडल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, पिछड़ावर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष प्रहलाद बारीक़, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक लक्ष्मीनारायण आर्य, व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक हीरालाल मिरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार चौधरी, ग्राम सरपंच और वरिष्ठ पत्रकार सी.डी.बघेल, सोशल मीडिया जिलासंयोजक नवीन कुमार साव सहित स्व सहायता समूह के माताएं बहनें सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।