महासमुंद : एकदिवसीय अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला 31 मई ... - CG Sandesh

महासमुंद : एकदिवसीय अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला 31 मई को

महासमुन्द : हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित थीम ‘‘हमें भोजन चाहिए तम्बाकू नहीं’’ में मनाया जा रहा है। तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने कोटपा अधिनियम 2003 के तहत विश्व तम्बाकू दिवस के उपलक्ष्य में विभाग प्रमुख व प्रवर्तन दल अधिकारियों का एक दिवसीय अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रत्येक विभाग से तीन प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

कार्यशाला का आयोजन ब्लूम्बर्ग एक पहल द यूनियन संस्था के सहयोग से 31 मई को पूर्वाह्न 11ः00 बजे महासमुंद के स्थानीय होटल में होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें