बसना : गरीब किसान की बेटी का मेडिकल में हुआ चयन, सांसद चुन्न... - CG Sandesh

बसना : गरीब किसान की बेटी का मेडिकल में हुआ चयन, सांसद चुन्नीलाल ने ग्राम प्रवास के दौरान भेंट कर दी शुभकामनाएं

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे गांव लोहरपाली से एक गरीब किसान की बेटी का मेडिकल में चयन हुआ है, जिससे कल महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू ने भेंट की औऱ शुभकामनाएं देते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

महासमुन्द जिला के अंतिम ग्राम लोहारपाली (साजापाली) के निवासी सुखदेव साहू का मात्र 1 एकड़ खेती है, जो अपनी बेटी को उच्च शिक्षा देने के लिए छोटे भाई के साथ मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में जाकर वहाँ राजमिस्त्री का कार्य कर अपनी बेटी का भविष्य बनाया।

दुर्गा साहू ने गांव साजापाली स्कूल से 84% प्राप्त कर 12वीं उत्तीर्ण कर पिता के डॉक्टर बनने की सपना पूरी करने भिलाई में कोचिंग की और मेडिकल में चयन हुआ।
           
वहीं कल महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने ग्राम साजापाली प्रवास के दौरन दुर्गा साहू के माता-पिता से भेंट कर बेटियों के प्रति कर्तव्य निष्ठा को प्रणाम किया।

इस दौरान दुर्गा साहू ने सांसद चुन्नीलाल साहू से विनती कर कहा कि उसकी छोटी बहन भी भिलाई जाकर कोचिंग करना चाहती है, लेकिन घर की आर्थिक परिस्थिति खराब होने से पिता अक्षमता महसूस कर रहे हैं, जिसके लिए आपका सहयोग चाहिए। जिसपर सांसद ने उन्हें चिंता ना कर आश्वासन देते हुए सहयोग की बात कही।


अन्य सम्बंधित खबरें