बसना : सांसद चुन्नीलाल ने किया बड़े सजापाली के गोठान का निरीक्षण, भूपेश सरकार पर लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी मंडल भंवरपुर की आवश्यक बैठक कल संपन्न हुआ। पार्टी की मंडल की बैठक बड़े सजापाली राजीव गांधी सेवा भवन में रखी गई थी बैठक को श्याम तांडी जिला पंचायत सदस्य एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने संबोधित किया।
उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, और छत्तीसगढ़ में माफिया गुंडों का सरकार बताया।
श्याम तांडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घोटालों का सरदार बताते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया की आने वाले चुनाव में भूपेश सरकार का डब्बा गोल कर उन्हें सत्ता से दूर भगाना है।
मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी द्वारा पार्टी के कार्यक्रम, आने वाले दिनों में जो प्रदेश स्तर जिला स्तर विधानसभा स्तर एवं मंडल स्तर का विस्तार से वर्णन किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ से भगाने का संकल्प लिया।
बैठक संपन्न होने के बाद महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में बड़े सजापाली के गोठानो में घोटालों का निरीक्षण किया गया, जहाँ चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत सांसद ने भूपेश सरकार पर 13 सौ करोड़ गोठान घोटालों का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को बताया की भूपेश सरकार प्रदेश का पैसा गरीब जनता की पसीनो की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने में लगी है।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने सांसद को बताया जब से गोठान का निर्माण कराया गया है ना वहां कोई गोवंश है ना चारे की व्यवस्था है ना खाद की खरीदी बिक्री नही होती है।
तत्पश्चात ल ग्राम लोहारपाली में साहू समाज के भवन का
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम साहू साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद चुन्नीलाल, मंडल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा श्याम तांडी मंडल के महामंत्री उत्तर निषाद, मंडल उपाध्यक्ष झनक राम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन लाल पटेल, संत राम निषाद ,सोहन पटेल किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र पटेल मंडल के मीडिया प्रभारी मनबोध मेरी मंडल के भाजपा के राम साहू पंकज साहू श्रीधन कुमार लखेसिंह प्रेमी, ईश्वर जांगड़े, वीर भूम सिंह देवलाल बंजारे पुरंदर साहू, बर्थडे साहू, मधुबन गोटिया, ईश्वर पटेल भोगेश्वर और अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुवे।
लोहरपाली के ग्रामीणों ने सासंद को अपने बीच पाकर भाव विभोर हो गए, लोहरपाली में गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी के साथ सांसद का भव्य स्वागत किया गया और सर सम्मान मंच पर उनका ग्रामीणों ने फूल माला से स्वागत किया वही साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू अन्य सामाजिक बंधुओं के साथ सांसद का स्वागत किया सांसद ने आत्मीय स्वागत देखकर गदगद भाव से उन्हें मंच से कहना पड़ा कि गांव में जो अपनापन है वह और कहीं देखने को नहीं मिलता।
वही गांव की बेटी दुर्गा साहू जो अभी एमबीबीएस में सिलेक्शन हुई है उनको अपना बेटी का सम्मान दिया तथा पढ़ाई का पूरा खर्चा सांसद अपने जेब से करने की घोषणा की, तथा समाज के लोगों को बच्चों को पढ़ाने लिखाने तथा बढ़-चढ़कर व्यवसायिक परीक्षा में सफलता लाने को कहा अंत में भोजन पश्चात कार्यक्रम संपन्न किया गया।