बसना : योगेश ने “एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य” को थीम म... - CG Sandesh

बसना : योगेश ने “एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य” को थीम मानकर वृक्षारोपण करने का किया आग्रह

बसना क्षेत्र के मोहगांव निवासी योगेश कुमार बढ़ाई ने “एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य” को थीम मानकर वृक्षारोपण करने का आग्रह किया है.

योगेश कुमार बढ़ाई ने लिखा है - एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर बेकार में पेड़ की टहनी काट रहा था मैंने पूछा की बेकार में पेड़ को क्यों काट रहे हो पेड़ पौधे हमारे लिए एक अमूल्य वरदान है लेकिन उस व्यक्ति ने एक न सुनी और कहा कि एक पेड़ कट जाने से क्या होगा दुनिया में बहुत सारे पेड़ पौधे हैं और टहनी को काटने लगा बार-बार विरोध करने से अंततः एक अजीब सा मुंह बनाकर नीचे उतरा और कुछ बुदबुदाने लगा, कुछ दिन बाद उसी व्यक्ति को मैं एक शासकीय अस्पताल में मिला जहां बहुत सारे व्यक्ति एक कतार में खड़े थे दोपहर का समय था वहां पर दो नीम के पेड़ होने के कारण सभी लोग आसानी से खड़े या बैठ पा रहे थे और वही पेड़ काटने वाला व्यक्ति बोल रहा था कि यहां पर पेड़ होने के कारण हम लोग आराम से यहां बैठ पा रहे हैं अन्यथा इतनी भीषण गर्मी होती की यहां बैठना तो दूर खड़े भी नहीं हो पाते यह सुनकर जब मैं उसके पास गया तो बोल रहा था की मैं सुधर गया हूं और पैर की कीमत समझ गया हूं मैं बोला की पेड़ पौधे एक अमूल्य धरोहर है इनको सुरक्षा प्रदान करना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है।

योगेश ने लोगों से अपील की है की प्रतिवर्ष एक पौधा लगाएं और उसकी सुरक्षा करें तो निश्चित ही आगामी वर्षो में होने वाले प्राकृतिक घटना जैसे बाढ़, भीषण गर्मी, सूखा अनियंत्रित वर्षा आदि होने वाले प्राकृतिक घटनाओं से बचा जा सके। अन्यथा जिस कारण पेड़ पौधे की कटाई हो रही है अगर समय रहते इसका निराकरण नहीं किया गया तो भविष्य में हमें सांस लेने के लिए प्राणवायु भी खरीदनी पड़ेगी और भगवान न करें जिस तरह सबके जेब में मोबाइल है उसी तरह ऑक्सीजन किट रखना पड़े जो हमारे लिए एक अभिशाप से कम नहीं होगा. प्रकृति संतुलन का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ही है इसीलिए हमारा ध्येय वाक्य एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य को थीम मानकर वृक्षारोपण करें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें