युवक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्यारे की तलाश - CG Sandesh

युवक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्यारे की तलाश

राजिम। राजिम थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश तालाब के किनारे खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राजिम से लगे ग्राम चौबेबांधा में टोमनलाल पटेल (36) की लाश शीतला तालाब के पास खून से लथपथ मिली है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें