BJP के वरिष्ठ नेता का निधन - CG Sandesh

BJP के वरिष्ठ नेता का निधन

भिलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह वाधवा का निधन हो गया। शीतला मंदिर के पास कैंप-2 निवासी अवतार सिंह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। आज उनका निधन हो गया। वे गुरप्रीत सिंह वाधवा और मनप्रीत सिंह वाधवा के पिता थे। 

अंतिम यात्रा 24 मई 2023 को मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री पांडेय के साथ अवतार सिंह लंबे समय तक भाजपा का झंडा उठा चुके थे। उनके निधन के बाद से शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें