बागबाहरा : फिक्स डे कैम्प सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य के 14 मरीजों का किया गया निःशुल्क इलाज
महासमुंद : 22 मई 2023 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे एवं रोहित कुमार वर्मा डीपीएम एनएचएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से फिक्स डे शिविर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् बागबाहरा में शिविर लगाया गया।
डॉ बी एस बढ़ाई, बी एम ओ व हेमकुमार सोनकर बीपीएम समस्त स्टाफ व मितानिन का सहयोग रहा शिविर , डिप्रेशन 3, एनजायटी 2, एलकोहल एडिक्शन 3, बैपॉलर 2, सायकोसिस 4 कुल 14 मानसिक स्वास्थ्य के मरीजों को चिन्हाकित कर नि:शुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया। मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, टेकलाल नायक एमईओ व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा.