दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर एक ने दूसरे को उतारा मौत के घा... - CG Sandesh

दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट

जगदलपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात से कुछ देर दोनों साथ में बैठे थे फिर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से लगे पनारा पारा में एक बरगद के पेड़ के नीचे दो युवक अर्जुन बघेल (45) और भारत चौरसिया (48) बैठे हुए थे। दोनों काफी देर तक साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। फिर एकाएक दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस के बाद विवाद काफी बढ़ गया दोनों के बीच हाथापाई शुरू भी हुई।इस दौरान भारत चौरसिया ने अर्जुन बघेल के पेट में कई बार वार कर उसे अधमरा कर दिया। कुछ लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले को शांत करवाया। लोगों ने मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें