बागबाहरा : वाहन खड़ी करने की बात को लेकर बुजुर्ग की पिटाई - CG Sandesh

बागबाहरा : वाहन खड़ी करने की बात को लेकर बुजुर्ग की पिटाई

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम दैहानीभाठा में एक व्यक्ति ने वाहन खड़ी करने की बात को लेकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 24 मई को रात करीब 8 बजे वार्ड नं. 15 दैहानीभाठा बागबाहरा निवासी भागीरथी सोनी का बेटा ओमप्रकाश सोनी अपने छोटा हाथी वाहन को घर के सामने रोज की भांति खडा किया था तब देवकिशन देवांगन ओमप्रकाश को यहां पर वाहन को क्यो खडा किये हो कहकर वाद विवाद करने लगा.

आवाज सुनकर भागीरथी घर से बाहर निकला तब देवकिशन देवांगन ने भागीरथी को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात घुसा से मारपीट कर उन्हें पानी के टंकी में पटक दिया. मारपीट से उसे चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवकिशन देवांगन के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें