महिलाओं की आय का जरिया बना गौठान में मुर्गी पालन व मछली पाल... - CG Sandesh

महिलाओं की आय का जरिया बना गौठान में मुर्गी पालन व मछली पालन

कांकेर। गोधन न्याय योजनांतर्गत जिले के 417 गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है तथा गौठानों में विभिन्न महिला स्व-सहायता समूह की ओर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के अलावा अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित कर आमदनी अर्जित की जा रही है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चिल्हाटी के गौठान में भी जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं की ओर से मुर्गी पालन व मछली पालन का कार्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष गनेशिया चालकी ने बताया कि उनकी समूह की महिलाओं की ओर से गौठान में गत वर्ष से मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि 35 हजार रुपए का मुर्गी अंडा आंगनबाड़ी केन्द्रों को विक्रय किया गया है। 

वर्तमान में मुर्गियों को बेचने का कार्य किया जा रहा है, विक्रय के बाद पुन: मुर्गी पालन का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गौठान के तालाब में मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है, पिछले वर्ष लगभग 30 किलोग्राम तथा इस वर्ष 8 किलोग्राम मछली बीज गौठान के तालाब में डाला गया है, जो बढ़कर लगभग एक से डेढ़ किलोग्राम के हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मछलियों को बेचकर 30 हजार रुपए की आमदनी भी प्राप्त की गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें