IPL 2023 : Mumbai vs GT में होगी टक्कर...: आईपीएल में आज तय ... - CG Sandesh

IPL 2023 : Mumbai vs GT में होगी टक्कर...: आईपीएल में आज तय होगा दूसरा फाइनलिस्ट,

आईपीएल के मुहामुकाबले अब अपने आखिरी पड़ाव की और बढ़ रहे है और 28 मई को यह तय हो जाएगा की आईपीएल 2023 कौन जीतेगा। हालांकि आज उसके पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालिफायर-2 में गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स का सामना पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस से होगा।

वहीं धोनी की टीम सीएसके पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है वहीं आज जीतने वाली टीम 28 मई को सीएसके साथ भिड़ेगी। वैसे आपको बता दें की हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 81 रनों से धमाकेदार जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम को खेला जाएगा। इधर मुंबई और गुजरात दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस समय फॉर्म में दिखाई दे रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें