गाड़ियों पर लगा ब्रेक...बीच सड़क पर घूमता नजर आया भालू - CG Sandesh

गाड़ियों पर लगा ब्रेक...बीच सड़क पर घूमता नजर आया भालू

कांकेर। जिले के गोविंदपुर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर भालू घूमता नजर आया। भालू को देखकर लोगों के होश उड़ गए। दिन के वक्त भालू को रोड क्रॉस करता देखकर ट्रैफिक थम सा गया। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है। जब भालू ने सड़क पार कर लिया, तब जाकर सड़कों पर गाड़ियां दौड़ी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को गोविंदपुर के नजदीक के पहाड़ी से एक भालू उतरकर आबादी वाले इलाके में घुस आया। वो काफी देर तक सड़क के किनारे ही घूमता रहा और मार्ग से गुजर रहे लोगों में दहशत बनी रही। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर सड़क किनारे घूमने के बाद भालू वापस पहाड़ी की ओर जाने के लिए सड़क पार करने लगा, तो मार्ग से गुजर रहे बाइक सवारों ने तत्काल अपने वाहन कुछ दूरी पर रोक लिए, नहीं तो भालू उन पर डरकर हमला भी कर सकता था।शाम ढलते ही भालुओं का पहाड़ी से उतरकर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख करना अब कांकेर शहर में आम बात हो चुकी है। गर्मी के कारण भोजन-पानी के लिए आबादी वाले इलाके में भालूआ रहे है।जिन इलाकों में पहाड़ियां और भालू की मौजूदगी है, वहां जामवंत योजना के तहत लाखों का बजट फलदार पौधे लगाने में खर्च हुए हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में सभी पौधे नष्ट हो गए और भालू भोजन-पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं। इधर, वन विभाग लापरवाह बना हुआ है, जिससे आम लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें