आकाशीय बिजली की चपेट में 23 मवेशियों की मौत... - CG Sandesh

आकाशीय बिजली की चपेट में 23 मवेशियों की मौत...

कोरबा। नौतपा के दूसरे दिन सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली। आसमान में बदली छाई और देखते ही देखते तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कोरबा विकासखंड अंतर्गत बालको थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 23 मवेशियों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मवेशी चर रहे थे इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने से मवेशी एक पेड़ के नीचे एकत्रित हो गए। पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से ये सभी मवेशी इसकी चपेट में आ गए और 23 मवेशी की मौत हो गई। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई है। सोनपुरी में इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं। 23 मवेशियों की मौत हो जाने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें