CM भूपेश ने फूड इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड - CG Sandesh

CM भूपेश ने फूड इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

CG : पखांजूर के परलकोट ओवरफ्लो पानी टैंक में महंगा फोन गिरने से फूड ऑफिसर साहब को बड़ा झटका जलाशय से पानी खाली कराकर मोबाइल ढूढ़ने वाले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ़ूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मामले की जानकारी आने के बाद फ़ूड इंस्पेक्टर निलंबित कर दिया गया है..

आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि पखांजूर के सबसे बड़े खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवरफ्लो पानी टैंक में फूड ऑफिसर साहब का एक महंगा फोन करीब 10 से 15 फीट गहरा पानी में गिर गया था. पानी में गिरे फोन को निकालने के लिए 3 दिनों तक पम्प लगाकर पानी को खाली किया गया फिर गुरुवार जाकर सुबह फोन को निकाला गया था. ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि मामले की अभी जानकारी हुई है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी..


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें