बसना : रोड़ किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

बसना : रोड़ किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बसना थाना क्षेत्र के छुईपाली टोल गेट के पास रोड़ किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से आसपास सनसनी फ़ैल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरबसपुर निवासी रोहित बारीक कल रात 10 बजे बरबसपुर से सरायपाली जाने के लिए निकले थे. सोशल मीडिया में इनका फोटो शेयर कर इन्हें लापता बताया जा रहा था.

रोहित बारीक की लाश आज दोपहर करीब 12 बजे छुईपाली टोल प्लाजा के पास मिला. रोहित के चेहरे पर निशान हैं. घटना की सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा गया. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें