शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक से मारपीट, इलाज के दौर... - CG Sandesh

शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। जिले में एक युवक की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। युवक एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां कुछ लोगों ने उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है

पाली पडनिया निवासी आशीष यादव(32) 20 मई को अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने सोनपुरी गांव गया था। यहां उसके साथ किसी ने मारपीट कर दी। कुछ देर बाद वो बेहोश हालत में परिजनों को मिला था। इसके बाद परिजन उसे अपने गांव लेकर आए थे। यहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें