दहशत में लोग : माइंस इलाके में दिखा तेंदुआ - CG Sandesh

दहशत में लोग : माइंस इलाके में दिखा तेंदुआ

दल्ली राजहरा माइंस (dalli rajhara mines) क्षेत्र में तेंदुआ (Leopard) दिखाई देने से हड़कंप मच गया। माइंस जाने वाले मजदूर और आस-पास रहने वाले लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारी माइंस की ओर काम करने जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में अचानक तेंदुआ सामने आ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।ये वीडियो 25 मई का बताया जा रहा.तेंदुआ को देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। किसी तरह जान बचाकर आधे रास्ते से रहवासी क्षेत्र में लौटकर लोगों को आगाह किया। कुछ कर्मियों ने तेंदुए की फोटो खींचकर वन विभाग (Forest department Balod)को भी इसकी सूचना दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें