9000 पदों पर भर्ती के संबंध में जारी नहीं की गई कोई अधिसूचना... - CG Sandesh

9000 पदों पर भर्ती के संबंध में जारी नहीं की गई कोई अधिसूचना, मंत्रालय ने भर्ती के लिए मीडिया रिपोर्टों का किया खंडन.

रेल मंत्रालय ने कल एक अधिसूचना जारी कर मीडिया के उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबलों और सब-इंस्पेक्टरों के 9000 पदों पर भर्ती के संबंध में बात कही जा रही थी.    

मंत्रालय ने कहा कि भर्ती के संबंध में रेलवे द्वारा कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, मीडिया में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबलों और सब-इंस्पेक्टरों के 9000 पदों पर भर्ती के संबंध में एक काल्पनिक संदेश प्रसारित किया जा रहा है.

बताया गया कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें