तेंदुकोना : अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

तेंदुकोना : अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

तेंदुकोना : चौकी बुन्देली पुलिस ने 27 मई को अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुन्देली से पठियापाली जाने वाले मार्ग रास्ता के पास नाला में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने नाला के पास पहुंचकर घेराबंदी किया, जहां लाल सिंग दीवान पिता मोहन दीवान उम्र 27 वर्ष निवासी बुन्देली एक हरे रंग की जरकिन लेकर बैठा था.

तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से हरे रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा करीब 03 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये का मिला, जिसे जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया.

आरोपी लाल सिंग दीवान का कृत्य अपराध धारा सदर 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें