खल्लारी : ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर भाग रहे व्यक्ति के खिलाफ... - CG Sandesh

खल्लारी : ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर भाग रहे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरगांव निवासी राजकिशोर सिन्हा ने ट्रेक्टर की बैटरी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करायी है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, राजकिशोर सिन्हा का पावरट्रेक कम्पनी ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 DM 5285 है. वह ट्रेक्टर को अपने घर के पास खडा किया था.

27 मई को दोपहर करीबन 12 बजे उसकी ट्रेक्टर में लगी पावर जोन कम्पनी का बैटरी को ग्राम कोमा निवासी चन्द्रीका उर्फ चिटरा पिता मिंताराम पटेल उम्र 28 वर्ष चोरी कर कोमा नाला की ओर भाग रहा था. राजकिशोर ने ट्रेक्टर से चिटरा पटेल को बैटरी को चोरी कर भागते हुये देखा और चिल्लाया लेकिन वह नहीं रुका. बैटरी में सफेद रंग से ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 DM 5285 लिखा हुआ है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चन्द्रिका पटेल के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें