चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फाइनल के लिए बेहतर तैयार: फ्लेमिंग - CG Sandesh

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फाइनल के लिए बेहतर तैयार: फ्लेमिंग

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के लिए पूर्व की तुलना में बेहतर तैयार है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम किसी भी परिस्थिति में खेलने के लिए तैयार रहेगी तथा अतीत में उन्होंने परिस्थितियों और पिचों का आकलन करने में गलती की थी। रविवार को फाइनल के दिन बारिश की संभावना जताई गई है।

फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘ हमने चेन्नई के लिए खुद को इतनी अच्छी तरह से तैयार किया कि कुछ अवसरों पर हमें विरोधी टीम के मैदानों पर जूझना पड़ा। इसलिए फाइनल में थोड़ी चुनौती होगी लेकिन फाइनल में जीत दर्ज करने का हमारा रिकॉर्ड 50 प्रतिशत है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमें फाइनल में किस तरह की परिस्थितियां मिलेंगी हम इसको लेकर चिंतित नहीं हैं। दो पिच में से किसी एक का चयन किया जाएगा लेकिन हम चिंतित नहीं हैं। हम अतीत की तुलना में इस बार फाइनल के लिए बेहतर तैयार हैं।’’

इस बीच गुजरात टाइटंस के टीम निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि घरेलू परिस्थितियों की अच्छी समझ होने से उनकी टीम को फायदा मिलेगा। सोलंकी ने कहा,‘‘ हमने यहां कई मैच खेले हैं और इस मामले में हम निश्चित तौर पर बेहतर स्थिति में है। हमने पिछले साल यहां फाइनल खेला था और बड़े मैचों में सफल रहे हैं।’’


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें