सरायपाली : बेईज्जत करने की नियत से महिला के साथ की छेड़छाड़, क... - CG Sandesh

सरायपाली : बेईज्जत करने की नियत से महिला के साथ की छेड़छाड़, केस दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र से महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 25 मई को दोपहर करीब 3:40 बजे आरोपी तरूण प्रधान ने महिला के घर पर आकर बेईज्जत करने की नियत से हाथ बांह एवं सिने को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने जब चिल्लाया तो आरोपी वहां से भाग गया.

महिला ने अपने परिवार के साथ सलाह मशवरा के बाद 28 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने वार्ड नं. 09 मेहेरपारा झिलमीला निवासी आरोपी तरूण प्रधान के खिलाफ भादवि की धारा 354 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें