टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल वाहन - CG Sandesh

टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल वाहन

धमतरी / जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग इतना भीषण था कि पूरा टेंड का समान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना धमतरी जिले के नगरी का मामला है। जहां भारत टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया है। फिलहाल आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें