हाईटेंशन टावर तेज आंधी-तूफ़ान से गिरा, गांवों में कई घंटों त... - CG Sandesh

हाईटेंशन टावर तेज आंधी-तूफ़ान से गिरा, गांवों में कई घंटों तक बिजली गुल

कोरबा। प्रदेश में कुछ दिनों से कई जगहों पर शाम होते ही आंधी-तूफान का दौर चल रहा है. ऐसे में कई जगहों पर पेड़ गिर रहे हैं, तो कहीं बिजली के तार टूट रहे हैं. रविवार को पाली ब्लॉक के मदन के पास भी मखुरा तालाब के पास हाईटेंशन टावर आंधी तूफान के चलते गिर गया. जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही. जिसकी वजह से कई गांवों में बिजली गुल हो गया. ये टावर 70 फुट ऊपर से गिरा.

नौतपा लगने के साथ ही जहां लोगों को पहले तो भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद मौसम अचानक बदला जा रहा है. तेज आंधी तूफान और बारिश होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. पाली ब्लॉक के कई गांव में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही. वहीं तहसील मुख्यालय में भी कई घंटे तक बिजली बंद रही. तेज आंधी तूफान के चलते कई पेड़ धराशाई हो गए. कई घरों के छज्जे उड़ गए लोगों को कई प्रकार के समस्याओं से गुजरना पड़ा.

ट्रांसमिशन लाइन का ये टावर भिलाई के दामारा में ग्रेड के सब स्टेशन को कोरबा से बिजली आपूर्ति करता है. इस हाईटेंशन टावर के धराशाई होने से सब स्टेशन को होने वाली बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें