मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों को परोसे स्वादिष्ट व्यं... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों को परोसे स्वादिष्ट व्यंजन

मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ। आपने तेंदू सहित अनेक फल, तरह तरह की भाजियां सरगुजा और जशपुर में हैं, अब तक नहीं खाया था। आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत का अवसर मिला। आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे भी पहली बार आए हैं। आप सभी का स्वागत है।


मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास में सरगुजा से आए मेहमानों का पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, कढ़ी वाली भिंडी, लौकी चना दाल, मूंग भाटा आलू, टमाटर चटनी के जायके के साथ स्वागत किया।स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव और डॉ विनय जायसवाल, विधायक रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, गुलाब कमरो, पारसनाथ राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें