नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की धारदार हत्यार से हत्या कर दी। ग्रामीण को उसके घर से उठा ले गए, और उसके बाद जंगल में ले जाकर खूब पिटाई की। उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, लाश को गांव के पास फेक कर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही। सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का मामला है।

बता दें कि चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति की नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उसके घर पहुंचे। जिसे जबरदस्ती घर से निकाला। और जंगल के गए। जहां उसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से वारकर मार डाला।परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें