जनरल मैनेजर का ऑफिस में फंदे से लटकता मिला शव - CG Sandesh

जनरल मैनेजर का ऑफिस में फंदे से लटकता मिला शव

दुर्गः जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के जीएम (GM) सतीश कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने ऑफिस आशा अपार्टमेंट में ही खुदकुशी की है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के रिसाली निवासी BBNL के जीएम सतीश कुमार साहू की ऑफिस में फांसी के फंदे में लटकी हुई लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई भी नहीं सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल इस पूरे मामले में मोहन नगर पुलिस विवेचना कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें