सरायपाली : गड़गांव में एक दिवसीय रामायण कथा भव्य आयोजन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम गड़गांव में एक दिवसीय रामायण कथा भव्य आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य रूप से जय श्री राधे मानस मंडली गनेकेरा, शारदा मानस मंडली गांजर सरायपाली सोनाखान, पुष्पा मानस मंडली रायगढ़, रागिनी मानस मंडली ओडेकेरा जैजयपुर का ग्रामीणों ने रामचरित्र मानस कथा का रसपान किया.
आयोजन में रामायण समिति के अध्यक्ष गजाधर यादव ने हर्ष व्यक्त किया और अपने उद्बोधन में कहा की जब तक ग्रामीण हमारे साथ हैं तब तक हमारे ग्राम गड़गांव में रामायण कथा का आयोजन होता रहेगा. इस अवसर पर अध्यक्ष गजाधर यादव, सचिव कृष्णानंद कर्ष , कोषाध्यक्ष हलधर यादव,गणेश यादव, नकुल यादव,उतरा यादव, संतराम निषाद, रघुवर कर्स, सहित अनेकों रामायण कथा प्रेमी उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें