तुमगांव : दो मोटर सायकल की भिडंत, एक की इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

तुमगांव : दो मोटर सायकल की भिडंत, एक की इलाज के दौरान मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा NH-53 रोड पुल के पास मोटर सायकल में भिडंत से एक व्यक्ति को गंभीर चोटे आई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की सोहन यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 31 सल निवासी चिरको 14 मई को अपनी मोटरसायकल क्रं. CG 06 GM 9344 से रायपुर से अपने ग्राम चिरको वापस आ रहे थे. 

शाम करीबन 7 बजे ग्राम कांपा NH-53 रोड पुल के पास पीछे से आ रहे मोटरसायकल क्रमांक CG 04 GN6244 के आरोपी चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सोहन यादव के मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया , जिससे सोहन यादव मोटरसायकल सहित पुल के उपर बने सीमेंट के पिल्हर से टकराकर रोड में गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगा था. उसका रिम्स अस्पताल गोढी रायपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गया. संपूर्ण जांच पर मोटरसायकल क्रमांक CG 04 GN 6244 के आरोपी चालक का कृत्य अपराध धारा 304-A भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें