महासमुंद : शो-रूम के पास दो लोगों में हुई जमकर मारपीट, काउंट... - CG Sandesh

महासमुंद : शो-रूम के पास दो लोगों में हुई जमकर मारपीट, काउंटर केस दर्ज

महासमुंद के रालर्स मोटर्स शो-रूम के पास शो-रूम के सेल्समेन और एक ग्राहक के बीच मारपीट हुई. दोनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

सुमीत कुमार वैष्णव ने अपनी शिकायत में बताया है की 29 मई को वह रालर्स मोटर्स शो-रूम में अपने केबीन में बैठा था. करीब 10:15 बजे अब्जल अहमद आया और मनीष ओझा को वाट्सअप में क्यों जोडा है बोला. सुमीत ने जवाब दिया की मनीष भैया फोन किये थे तब वह जोडा है. इतना बोलते ही अब्जल अहमद अश्लील गाली गुफ्तार करते हुये हाथ थप्पड से मारपीट करने लगा तथा केबीन में रखे पंच से भी मारने लगा, जिसे धनंजय कन्नौजे, रोशन जोशी, विनय शर्मा ने बीच बचाव किया. तब अब्जल अहमद ने तुमको यहां जीने नही दूंगा जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी. अब्जल अहमद के द्वारा मारपीट करने से सुमीत को चोटे आई है.

वहीं, अब्जल अहमद ने अपनी शिकायत में बताया है की 29 मई को रालर्स मोटर्स शो-रूम गया था, जहाँ सुमीत कुमार बैठा था. अब्जल सुमीत के पास ट्रेक्टर का नागर बेचा था. अब्जल ने नांगर का पैसा मांगा तो सुमीत कुमार ने पैसा नही दूंगा जो करना है कर लो कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए रॉड से मारा तथा जान से मारने की धमकी दी. मारपीट करने से अब्जल को चोटे आई है.

दोनों ने एक-दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें