मौसम विभाग : छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे तेज आंधी-तूफान चलने क... - CG Sandesh

मौसम विभाग : छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे तेज आंधी-तूफान चलने की चेतावनी

मौसम वि‌भाग ने अगले तीन घंटे के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई है। बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में इसका असर देखने को मिल सकता है। दोपहर 2 से शाम 5 तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले 2 दिनों में कई जिलों में भी तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को शाम होते-होते तेज धूप से तेज हवाएं राहत देंगी। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं।


पिछले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी मौसम में बड़े बदलाव की आशंका कम है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर में गर्मी 1 से 2 डिग्री बढ़ सकती है। रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2 दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में के मौसम में बदलाव आएगा। मंगलवार को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जसपुर महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद कोंडागांव, बस्तर , दंतेवाड़ा सुकमा , बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें