75 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा - CG Sandesh

75 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

सरगुजा। जिले में एक युवक 75 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लग गया। ऊपर चढ़कर वह बार-बार प्रेमिका से कहता रहा कि मेरे साथ चल नहीं तो मैं जान दे दूंगा। इसके बाद उसे काफी समझाया गया, तब जाकर वह शांत हुआ और नीचे उतरा है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है

गोविंदपुर निवासी श्यामलाल कोरवा(25) की शादी हो चुकी है। मगर उसका किसी और लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस वजह से युवक उसके साथ रहना चहता था, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। इस बीच सोमवार को वह ग्राम पहाड़ चिरगां पहुंच गया और एक टंकी के पास पहुंचकर हल्ला करने लग गया था। टंकी के पास पहुंचकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। कहा-तुम मेरी बात नहीं मान रही हो। मैं आज ही जान दे दूंगा। वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर भी उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बोला-मैं कूद रहा हूं, ठीक है तुम मत सुनो मेरी बात।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नीचे से ही युवक को समझाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। फिर पुलिस ने उससे बार-बार कहा कि तुम नीचे उतर जाओ, बात कर लेते हैं। हम लड़की को भी बुला दे रहे। बात कर लो, वह राजी हो जाए तो ले जाना। लड़की भी मौके पर मौजूद थी ऐसा करीब 2 घंटे तक चलता रहा। जिसके बाद युवक माना और नीचे उतरा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें