सरायपाली : अवैध जुआ रेड पर पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध जुआ रेड पर पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार

थाना सरायपाली में पदस्थ निरीक्षक आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की ग्राम देवलभाटा में कुछ लोग चकरी एवं गोटी से चकरी नामक जुआ खेलाकर अवैध धन अर्जन कर रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ ग्राम देवलभाटा पहुंचकर रेड किया जुआ खेलने वाले पुलिस को देख कर भाग गए. 

पुलिस ने चार जुआरी प्रदीप साहू पिता हुर्षकेश साहू उम्र 45 साल निवासी अंधारीपाली थाना अंताबिरा जिला बरगढ़ उड़ीसा, निराकार साहू पिता प्रबीर साहू उम्र 20 साल निवासी केंदुमुंडा थाना गायसीलेट जिला बरगड़ उड़ीसा, दिलीप मेहेर पिता लाभों मेहेर उम्र 34 साल निवासी बागबाड़ी थाना बरपाली जिला बरगढ़ उड़ीसा तथा अरमान हुसैन पिता अजीज अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी करबला चौक वार्ड नंबर 19 थाना कोतवाली बिलासपुर.

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 31080(एकत्तीस हजार अस्सी रूपए) 02 नग बड़ा गोटा 02 नग छोटा गोटा को मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त किया गया आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 3 (2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 139/2023 धारा 3 (2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुखलाल भोई आर योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े, विक्रम लहरे, अमित जयसवाल, योगेन्द्र दुबे,ठाकुरेश्वर भुवार्या व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें