बसना : आम जनता की मांग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्त... - CG Sandesh

बसना : आम जनता की मांग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय जन चौपाल का किया जाएगा आयोजन

महासमुन्द : जिले में विभिन्न विभागों के योजनाओं और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन, आम जनता की मांग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली में गुरूवार 1 जून को जिला स्तरीय जन चौपाल आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही समस्त विभाग प्रमुखों को निर्धारित तिथि के पूर्व आस पास के ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आस पास के ग्रामीणों से जन चौपाल में अपनी समस्याओं के संबंध में निराकरण हेतु उपस्थित होने का आग्रह किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें