उषा ठाकुर ने सप्तऋषियों की मूर्तियों को लेकर किया कांग्रेस ... - CG Sandesh

उषा ठाकुर ने सप्तऋषियों की मूर्तियों को लेकर किया कांग्रेस पर पलटवार

उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी तूफान की वजह से सप्तऋषियों की मूर्तियां की टूटने की वजह से बीजेपी कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। कांग्रेस ने मंदिर परिसर में टूटी मूर्तियों का जिम्मेदार शिवराज सरकार को ठहराया है। इसे लेकर एमपी सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस के ऊपर पलटवार किया है और कहा चोरों को सब चोर ही नजर आते हैं

जीवन भर भ्रष्टाचार किया

टूटी मूर्तियों की वजह से कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिस पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कहा चोरों को सब चोर ही नजर आते हैं। उन्होंने जीवन भर भ्रष्टाचार किया है, इसलिए यही दिखता है। इसके अलावा कहा कि यह पूरा प्रदेश जानता है कि वो जो कहते हैं वह इस जन्म में पूरा करके दिखा ही नहीं सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि यदि प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

प्राकृतिक आपदा

महाकाल लोक परिसर में सप्तऋषियों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने पर उषा ठाकुर ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, इसमें कोई घटना या दुर्घटना हो जाना स्वाभाविक है और धीरे-धीरे महाकाल लोक परिसर की उन मूर्तियों को हम पत्थर और संगमरमर की मूर्तियों में परिवर्तित कर रहे हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें