पिथौरा : जुर्माने की राशि नहीं देने पर गाँव से बहिष्कृत कर क... - CG Sandesh

पिथौरा : जुर्माने की राशि नहीं देने पर गाँव से बहिष्कृत कर किया जा रहा प्रताड़ित, पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के एक व्यक्ति ने ग्रामीणों द्वारा जबरन 25 हज़ार रुपये जुर्माना करने तथा जुर्माने की राशि नही देने पर गाँव से बहिष्कृत कर प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक महासमुंद से की है. गोपालपुर निवासी पीड़ित गजेन्द्र अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने परिवार के साथ विगत 50-55 वर्षों से रह रहा है. गाँव में उनका किराना दुकान है साथ में कोल्ड ड्रिंक्स का थोक का काम है. ग्राम गोपालपुर के ग्रामीणों द्वारा शराब बेचने पर जुर्माना करने का नियम बनाया गया है, जिसके तहत गांव में एक व्यक्ति मोहित राम भोई को जुर्माना किया गया हैं. जबकि वह स्वंय पीने के लिये रखा था, जिसे जप्ती कर जुर्माना किये है.

गजेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया है की उसके घर कोई शराब नहीं मिला है फिर भी शराब बेचते हो कहकर 28 मई को गांव में मीटिंग कर जबरदस्ती 50 हजार जुर्माना देना पडेगा कहकर दबाव डाला गया. जुर्माना मांगने पर गजेन्द्र ने जुर्माना नहीं दे दूंगा, सहयोग करने बोलोगे तो पांच हजार तक पंचायत को सहयोंग कर सकता हूं कहा तो मीटीगं में बैठे ग्रामीणजन तुमको 25 हज़ार तक देना पडेगा कहकर दबाव डालने लगे.

शिकायत में आगे बताया गया है की गांव में मीटिंग के दौरान पुरुषो के बीच गजेन्द्र की मां और पत्नि को बुलाकर कहा गया कि तुम्हारे घर से पांच लोग शराब पीकर आए है, गवाह के रुप मे है कहकर दबाव डाला गया. कौन व्यक्ति उनके घर में आया था इस संबंध मे उन्हें जानकारी नहीं है. रंजीशवश ग्रामीणों द्वारा किसी गैर व्यक्ति को गजेन्द्र के घर भेज कर झुठा व फर्जी गवाह बनाकर दबाव डाल रहे है. ग्रामीण गजेन्द्र को कहा की 25 हजार देना पडेगा नही तो तुम्हारे दुकान, घर से कोई लेनदेन नही करेगा और गांव में दिया गया उधारी दो से ढाई लाख रुपये को वापस नहीं किया जाएगा और बाहरी व्यक्तियों को भी दूकान में आने नहीं दिया जाएगा.

गजेन्द्र का कोल्ड ड्रिंक्स का एजेंसी है, जहाँ से गाँव तथा बाहरी दुकानदार ले जाते है उन्हे भी मना किया गया है. उसे गांव वाले शराब तथा गांजा का झुठा मामला बनाकर जेल भेज देने की धमकी देते हैं. गांव वालों के मना करने के कारण गजेन्द्र साथ कोई बात चीत नही कर रहा है तथा उनके दुकान से सामान नहीं खरीद रहे है. बाहर से पानी लेने से भी मना कर दिये हैं, राशन कार्ड से चावल नही लेने देंगे कहा जा रहा है.

ग्राम गोपालपुर के कार्तिक राम सिदार, मनहरण यादव, बृज भोई, रामकृष्ण, अलेख भोई, सुखराम, चमारराम देवांगन, ने भरे मिटिंग में उन्हें बहिष्कृत किया है बातचित लेन-देन करने से ग्रामीणों से मना किया है. कोई भी व्यक्ति लेनदेन करेगा उसे भी 25 हज़ार जुर्माना देना पडेगा कहकर ग्रामीणो को दबाव डाला गया है. पूरे गांव को गजेन्द्र के खिलाफ कर दिया गया है. जिससे कोई भी व्यक्ति गजेन्द्र के पक्ष में गवाही देने से डर रहा है.

गजेन्द्र ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक महासमुंद से की है और उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आग्रह किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें